देहरादून। अरबों रुपयों के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपितों के ठिकानों से 24.50 लाख रुपये की नकदी सीज करने के साथ ही बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। इसके साथ ही 58.80 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए हैं। छापेमारी के दौरान ईडी ने करोड़ों रुपयों की संपत्ति के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है।
ईडी ने रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपितों के देहरादून (उत्तराखंड), सहारनपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), लुधियाना (पंजाब), दिल्ली और बोंगाईगांव (असम) स्थित 17 ठिकानों पर 30 अगस्त शुक्रवार को एक साथ छापामारी की थी।
More Stories
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालको को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार” के साथ वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की