देहरादून। शासन ने नगर निगम देहरादून के अलावा नवगठित पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा नगर निगमों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी है। देहरादून में वार्डों का परिसीमन दोबारा हुआ था, जबकि पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा को पिछले माह ही नगर निगम में उच्चीकृत किया गया था। देहरादून में कुछ वार्डों का भूगोल बदला है, जबकि अन्य निगमों में पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद के मूल स्वरूप को निगम में भी बरकरार रखा गया है।
नगर निगम देहरादून में वार्डों के पूर्व में हुए परिसीमन में विसंगतियों की शिकायत आने के बाद वहां के सभी सौ वार्डों में फिर से परिसीमन कराया गया। इस संबंध में आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद शहरी विकास निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
More Stories
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालको को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार” के साथ वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की