देहरादून
भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शारदा पैलेस अंबीवाला में हुआ। चुनाव अधिकारी श्री सतपाल सिंह राणा के द्वारा चुनाव प्रक्रिया कराई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भुवन डबराल के अतिरिक्त प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्म पाल राणा और चकराता, कालसी, विकास नगर और सहसपुर की ब्लॉक कार्यकारिणी के मंडल अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री और प्रांत कार्यकारिणी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सर्वसम्मति से द्वारिका सिंह चौहान को अध्यक्ष चुना गया।
अनुज जोशी को जिला मंत्री चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके और धूप दीप प्रज्वलित किया गया । प्रदेश अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके पश्चात अंबीवाला बाजार में शोभा यात्रा भी निकाली गई।
इस कार्यक्रम में आवारा पशु, बंदर और अन्य जंगली जानवरों के द्वारा खेती में नुकसान की समस्याओं पर भी विचार किया गया इसके साथ ही पेयजल की समस्या भूमि कटाव और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। और साथ ही संकल्प लिया गया कि इन समस्याओं के निवारण के लिए शासन- प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा और आवश्यकता हुई तो भारतीय किसान संघ सरकार का ध्यान इस ओर लाने के लिए आंदोलन का रास्ता भी अपनाएगा ।
प्रदेश अध्यक्ष भुवन डबराल ने भारतीय किसान संघ के विस्तार पर ज़ोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए उनको भा कि संघ से जोड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए अधिक से अधिक सदस्य और ग्राम समितियां बनानी होंगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश नौटियाल प्रदेश मंत्री राजेंद्र सकलानी प्रदेश कार्यालय मंत्री मंगतू सिंह कालसी ब्लॉक अध्यक्ष प्रभादेवी जिला प्रचार प्रमुख सुरेंद्र नाथ भट्ट प्रदेश महिला प्रमुख ममता राणा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा अनिल भट्ट सिकंदर रावत सहित चार विकासखंड के सदस्य और पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग