देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में खेलों को बढ़ावा देने तथा खेल प्रेमियों के प्रोत्साहन और उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य के दृष्टिगत देहरादून के प्रेमनगर मिट्ठीबेरी निवासी प्रतिभावान छात्रा शगुन को क्रिकेट किट भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके अग्रिम खेलों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि देहरादून के पौंधा स्थित केंब्रेज स्कूल की छात्रा शगुन कक्षा 8वीं में अध्यनरत है, जो क्रिकेट में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शगुन की माता उर्मिला देवी स्कूल में पर्यावरण मित्र का कार्य करती है।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग