देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस की बहिनों को उपहार भी भेंट किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह समाज में परिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हमें अपने प्रियजनों की रक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में निहित सहयोग समर्पण और आत्मीयता के मूल्यों को भी दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछले 19 वर्षों से राखी का कार्यक्रम करवाता हूँ किन्तु इस वर्ष मेरे भतीजे का देहांत होने के कारण यह विशाल उत्सव आयोजित नहीं हो सका। मुझे चमोली, बागेश्वर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से देहरादून में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधी हैं, जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने मुझे राखी बांधी हैं, मैं एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी उपस्थित रही।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग