रुद्रपुर
जनपद प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को स्मरण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति और विश्व की चौथी सैनिक शक्ति भारत है। उन्होंने कहा आज विश्व को खाद्यान्न निर्यात करने वाला और 70 से अधिक देशों को हथियार देने का काम भी आज भारत देश कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इन 78 सालों में देश ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से वर्त्तमान तक गरीबों की सेवा, हाशिए पर रह रहे लोगों की सुरक्षा, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, जीवन की सुगमता बढ़ाने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार, युवाओं के नेतृत्व में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास को बढ़ावा देने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए विकास की पहलें शुरू की गई। उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे हमें सबको मिलकर पूरा करने में आगे आना होगा। इस अवसर पर मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग