देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सम्बन्धित अधिकारियों के साथ परेडग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा। जिलाधिकारी ने परेडग्राउण्ड में निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि युद्धस्तर पर कार्य करते हुए तैयारियांे को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कार्यक्रम आने में वाले गणमान्य एवं आंगनतुकों हेतु सीटिंग व्यवस्था, सफाई, विद्युत आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, अधि. अभि. उषा भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—-0—

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग