कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगी। रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस की ओर से सेबी प्रमुख से सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन परेशानी भाजपा को हो रही है।
रविवार को कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में धस्माना ने सेबी प्रमुख से सवाल किया कि जब पूर्णकालिक सदस्य थीं तो आईपीई प्लस फंड में निवेश का खुलासा सेबी के सामने किया था। धस्माना ने हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस सेवी प्रमुख से सवाल कर रही है, लेकिन उसका बचाव भाजपा प्रवक्ता, एनडीए सरकार के मंत्री कर रहे हैं, जिससे सारा खेल देश के लोग समझ रहे हैं।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग