नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की गिरफ्तारी की गई है। जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी
वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। दिल्ल पुलिस के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था।
शाहनवाज मॉड्यूल का है ये आतंकी
ये मॉड्यूल आईएसआईएस (ISIS terrorist) का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। उस दौरान इमरान भाग गया था।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग