देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में एमएच सीईटी परीक्षा में सचिवालय कर्मचारी अमित कुमार की बेटी कशिश ने ऑल इंडिया रैंक में 45वां स्थान प्राप्त करने पर उन्हे पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कशिश के उज्वल भविष्य की कामना भी की। गौरतलब है कि कशिश ने 2024 में सेंट थॉमस कॉलेज देहरादून से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिनका दाखिला अब आर्मी लॉ कॉलेज पुणे में होगा। एमएच सीईटी परीक्षा में देश भर में केवल 70 छात्रों को दाखिला का मौका मिलता है। जिसमे देहरादून निवासी कशिश ने ऑल इंडिया रैंक में 45वां स्थान प्राप्त किया है।

More Stories
छुटमलपुर में आंधी-बारिश का कहर, हाईटेंशन लाइन टूटी; सड़क पर आवागमन बाधित
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ*
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन