रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं।
घटना सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार (uk13A 4341) में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। किसी ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
हादसे में कलपेश्वरी(58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती(24) पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितपाल(50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल(70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी(45) पत्नी जितपाल पूजा(27) पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है।
More Stories
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला