देहरादून। लोकसभा चुनाव के बाद लगभग तीन माह के अंतराल में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की वृहद बैठक सोमवार को देहरादून में होगी। इसमें केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य नेताओं का मार्गदर्शन पार्टीजनों को मिलेगा।
बैठक में 1300 से अधिक पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के साथ ही हाल में हुए विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के अलावा नगर निकाय चुनावों के संबंध में चर्चा होगी। आगामी कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।
सुबह 11 बजे शुरू होगी बैठक
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति की यह वृहद बैठक सोमवार को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।
सीएम धामी के लिए पारित किया जाएगा बधाई प्रस्ताव
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी राज्य के मुख्य सेवक के रूप में तीन साल पूर्ण होने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में एक पेड़ मां के नाम अभियान समेत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
More Stories
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला