May 20, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

टिहरी गढ़वाल निवासी शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला स्थित आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी


देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शौक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा आज तक का इतिहास है, कि आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे।उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कर्नल आरएस भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी ललित जोशी, सेना के अधिकारी, शहीद के परिजन सहित हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


news

You may have missed