खटीमा: हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ में मोहम्मदपुर भुड़िया थारुपट्टी निवासी एक महिला की भी मौत हुई है। स्वजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। हाथरस में हुए हादसे में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतका के ससुर राम सिंह राणा गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के पटवारी राजेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है, जो उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।