*मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए सांसद अनिल बलूनी को दिया निमंत्रण।*
नई दिल्ली
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा शीघ्र ही पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार भी प्रकट किया।
More Stories
पथरियापीर नीलकंठ विहार सीवर योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से अलंकृत कर दी अपनी शुभकामनाएं
सरकार आपके द्वारः-‘प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 जनवरी को कालसी-पजीटिलानी में बहुउद्देशीय शिविर