*मंत्री गणेश जोशी ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से किया अनुरोध।*
नई दिल्ली
प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में जोधपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चार धाम में पर्यटन सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पर्यटक स्थल मसूरी नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। जिसपर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राज्य से शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा मामले में जल्द कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को गंगाजल भी भेंट किया।
More Stories
मान सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक सुखानंद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ
*गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी