देहरादून
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल ने मुलाकात की | आईजी श्री संजय गुंज्याल ने सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया | उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके | मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया | श्रीमती राधा रतूड़ी के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति बनी |
बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा की गई | आईजी श्री संजय गुंज्याल ने जानकारी दी कि आईटीबीपी स्थानीय किसानों से प्रोक्योरमेंट करने का भी प्रयास कर रही है |
More Stories
मान सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक सुखानंद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ
*गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी