रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए सेवा दे रही छह हेली कंपनी यात्रा के प्रथम चरण की समाप्ति से पहले ही मानसून को देखते हुए सामान समेटकर दिल्ली लौट गई हैं। कंपनियों के जल्दी लौटने की एक वजह तीर्थ यात्रियों की संख्या में आई कमी भी है।
वर्षाकाल में केदारघाटी हेली सेवाओं की दृष्टि से काफी खतरनाक हो जाती है। अब वर्षाकाल में दो हेली कंपनी ही धाम के लिए सेवाएं देंगी। इस वर्ष अब तक 56,110 तीर्थयात्री हेलीकाप्टर से बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। आमतौर पर चारधाम यात्रा दो चरणों में संचालित होती है।
हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि ट्रांसभारत और हिमालय हेली वर्षाकाल में भी सेवाएं देती रहेंगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक केदारनाथ धाम के लिए 10,027 उड़ानें संचालित की गई हैं। हेली सेवा की शुरुआत कपाट खुलने वाले दिन यानी 10 मई से हो गई थी और प्रतिदिन औसतन 1,500 तीर्थयात्री हेली सेवा से धाम पहुंचे।
The post कंपनियों ने तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी व मानसून को देखते हुए समेटा सामान appeared first on Punjab Times.
More Stories
नशे की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन, आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
उत्तराखंड में पहली बार ईसीएचएस द्वारा एनए एवं एएलसी दवाओं की घर-घर आपूर्ति