देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सहारनपुर चौक से भंडारी बाग तक चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को मानसून से पूर्व कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणधीन कार्यों की निर्धारित समय सीमा के उपरांत भी कार्यों को पूर्ण न किए जाने तथा जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो गया है वहां पर निर्माण सामग्री रखी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिन रात युद्ध स्तर पर कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। तथा जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है वहां से निर्माण सामग्री हटाते हुए सड़क को समतलीकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की जनपद में संचालित निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। तथा मानसून के दृष्टिगत नालों एवं नाली सफाई कार्यो को अभिलंब पूर्ण करें।
—0—

More Stories
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम