देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून हर्रावाला स्थित शिव मन्दिर में भगवान खाटू श्याम और शनिदेव महाराज की मूर्ति की स्थापना एवं भंडारे कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिव मंदिर में जलाविषेक भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भगवान खाटू श्याम जी से प्रदेश की सुख समृद्धि तथा उन्नति की कामना की। समिति द्वारा मंदिर में टिन शेड निर्माण का अनुरोध किया गया। कैबिनेट मंत्री ने शीघ्र निर्माण का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, दिनेश कुमार, देवेंद्र बिष्ट, गणेश ठाकुर, सहदेव यादव, जिला पंचायत, हेमा पुरोहित, विक्रांत ठाकुर,राम किशोर आदि उपस्थित रहे।
More Stories
नशे की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन, आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
उत्तराखंड में पहली बार ईसीएचएस द्वारा एनए एवं एएलसी दवाओं की घर-घर आपूर्ति