*गुरुद्वारा श्री गुरु हरि राय साहिब जी (सतवीं- पातशाही) , देहरा खास में बैसाखी का पर्व व खालसा साजना दिवस बङे श्रद्दापूर्वक मनाया गया*
देहरादून
टी एच डी सी कालोनी, देहरा खास की संगत ने मिल जुल कर गुरुद्वारा श्री गुरु हरि
राय साहब जी में बैसाखी व खालसा साजना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।
इस उपलक्ष्य में गुरु के दीवान सजाया गया पहला दीवान सुबह 4:30 बजे से प्रारंभ हुआ जिसकी समाप्ति 7.40 बजे व दूसरे दीवान की समाप्ति 11:00 बजे हुई।
इस बीच गुरुबाणी के पाठ व शबद कीर्तन का गायन हुआ। श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी (स्त्री सत्संग) द्वारा शबद
*चरन चलिओ मारग गौबिंद।।* *मिटहि पाप जपीऐ हरि बिदं।।* गायन किया गया,
इसके बाद गुरु घर के हजूरी रागी जथ्था द्वारा शबद *राजन राज।।* *भानान भान* ।। *देवान देव*।। *उपमा महान* ।। गायन किया गया और अंत मे *भाई प्रीतपाल सिंह जी द्वारा शबद*
*”भूले कऊ गुरि मारगि पाईआ*।। *अवर तिआगि हरि भगती लाईआ।।* गायन कर संगतो को निहाल किया।
समाप्ति पर गुरु का प्रसाद मिष्ठान लंगर चाय आदि का वितरण किया गया ।
इस मौके पर स0 एच एस कालङा, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह, प्रवीन मल्होत्रा, मेजर सिंह व विजय खुराना आदि सदस्य मौजूद थे।

More Stories
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
एसएसपी दून के दमदार नेतृत्व में दून पुलिस ने सुलझायी ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री