देहरादून। उत्तराखंड में राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा समस्त कैबिनेट मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन

More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली मसूरी झील तक सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड
देहरादून में आयोजित 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान*