रूड़की। लक्सर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक से घूम रहे चार बदमाशों को पुलिस ने चाकू के साथ दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी चाकू लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों का नाम लाला पुत्र नीन्ना निवासी मोहम्मदपुर, सागर कुमार पुत्र रोहिताश कुमार, सौरभ पुत्र सरजीत सिह और श्रेष्ट पुत्र राम कुमार निवासी दाबकी कला, लक्सर है। जिनके खिलाफ कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण का कहना है कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
चार बदमाश धारदार हथियार सहित गिरफ्तार
More Stories
नशे की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन, आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
उत्तराखंड में पहली बार ईसीएचएस द्वारा एनए एवं एएलसी दवाओं की घर-घर आपूर्ति