हिमाचल
उपायुक्त ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का किया शुभारंभ
पांवटा साहिब ….. अयुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज पांवटा साहिब में 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव सिरमौर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपना प्रमुख स्थान रखता है, वर्ष भर क्षेत्रवासी इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। हम सबका सौभाग्य है कि पवित्र यमुना नदी पांवटा साहिब से होकर गुजरती है। भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना का स्मरण गंगा के साथ ही किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति के आदान प्रदान में मेलों का बहुत बड़ा योगदान है इनके माध्यम से जहां लोगों में मेल मिलाप होता है वहीं दूसरी ओर खरीद फिरोक्त के साथ भावी पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में जहां हमारी संस्कृति का विस्तार और संरक्षण होता है वहीं पर इससे लोगों का मनोरंजन भी होता है।
इससे पहले उपायुक्त ने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
सुमित खिमटा ने दीप प्रज्वलित कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत आगाज़ किया। इस से पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ किया।
एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसडीपीओ अदिति सिंह, जिला विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल,तहसीलदार ऋषभ शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, नगर परिषद के पार्षदों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
.0.
More Stories
एलकेडी मोटर मार्ग केे पुर्ननिर्माण के लिए रुपये 14.55 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा