देहरादून
स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) सविन बसंल की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में कार्मिकों का प्रथम रेंण्डमाईजेशन सम्पन्न हुआ। जनपद के 2 नगर निगम 04 नगर पालिका परिषद एवं 01 नगर पंचायत हेतु कुल 1071 बूथ हेतु रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 5888 कार्मिकों रेण्डमाईजेशन हुआ, जिसमें नगर निगम देहरादून अन्तर्गत 20 एवं नगर निगम ऋषिकेश हेतु 05 पिंक बूथ सम्मिलित है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन हेतु नियुक्त कार्मिकों की सूचना सम्बन्धित विभागध्यक्ष को तत्कला प्राप्त करा दी जाए, ताकि कार्मिकों को ससयम निर्वाचन ड्यटी प्रशिक्षण हेतु विभाग से कार्यमुक्त किया जाए।
नगर निगम के 845 बूथ हेतु 1135 मतदान दल 4540 कार्मिक, नगर निगम ऋषिकेश के 86 बूथ के 118 मतदान दल, 472 कार्मिक, नगर पालिका परिषद डोईवाला अन्तर्गत 59 बूथ 89 मतदान दल 356 कार्मिक, नगर पालिका मसूरी के 30 बूथ, 48 मतदान दल 192 कार्मिक, नगर पालिका विकासनगर हेतु 22 बूथ 35 मतदान दल 140 कार्मिक, नगर पालिका परिषद हरर्बटपुर हेतु 14 बूथ 23 मतदान दल, 92 कार्मिक, तथा नगर पचंायत सेलाकुई हेतु 15 बूथ हेतु 24 मतदान दल 96 कार्मिक, कुल 1071 बूथ के लिए रिजर्व कार्मिकों सहित कुल 5888 कार्मिकों का प्रथम रैण्माईजेशन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रंजीत सिंह चौहान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुषमा नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
—-0–
More Stories
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है