देहरादून
*बीच सड़क पर मारपीट कर रहे 05 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*वाहनों में हुयी मामूली टक्कर को लेकर दो पक्षो के बीच हुआ था विवाद*
*थाना नेहरू कॉलोनी*
आज दिनांक 17/11/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति हिम प्लेस होटल के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं, जिसमें कुछ व्यक्तियों को चोटें आई है, उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा मौके पर झगड़ा कर रहे 05 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहनों में हुई आपसी टक्कर को लेकर दोनो पक्षो के बीच मौके पर विवाद हुआ था तथा दोनों पक्षो के बीच पूर्व से किसी रंजिश का होना प्रकाश में नही आया है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए
लाहौर के एचिसन गुरुद्वारा साहिब में 80 वर्षों बाद सिख अरदास और शबद कीर्तन आयोजित
देहरादून में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी