देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विगत दिनों राजपुर क्षेत्र में रहने वाले पौड़ी निवासी 19 वर्षीय मनोज लाल की ज़हरीले साँप के काटने से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को वन विभाग के माध्यम से रुपये 06 लाख की धनराशि का चैक सौंपा। कैबिनेट मंत्री ने मृतक की माता ग्याली देवी के नाम से बने चैक को उनके दामाद बिजेन्द्र लाल को सौंपा। काबीना मंत्री ने शोक संतिप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और सरकार से हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान डीएफओ मसूरी अमित कुमार, निवर्तमान पार्षद मंजीत रावत उपस्थित रहे।
More Stories
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की
मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के भाव को चरितार्थ करती दून पुलिस
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा