मसूरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज समाजसेवी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी के सभासद अमित भट्ट के पिता सचिदानंद भट्ट के निधन पर उनके देहरादून के प्रेमनगर पीताम्बरपुर स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। काबीना मंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सचिदानन्द भट्ट भारतीय सेना के एएमसी में थे और 1989 में सेवानिवृत हो गये थे।
इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालो में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, धर्मपाल पंवार, कर्नल (सेनि) वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”
दून पुस्तक महोत्सव 2026, देहरादून में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग किया।