चमोली
सचिव पेयजल श्री शैलेश बगोली ने बुधवार को विकासखण्ड गैरसैंण की सारेग्वाड पेयजल योजना एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया। ग्रामीणों द्वारा सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल सुचारू बताया गया।
सचिव श्री शैलेश बगोली ने ग्राम समिति से एक फिटर नियुक्त कर योजना को हस्तान्तरित करने के साथ ही रख-रखाव करने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़०), अधीक्षण अभिन्ता, निर्माण मण्डल, गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख गैरसैंण शशि सौरियाल एवं ग्राम प्रधान, सारेग्वाड़ शिबुली देवी मौजूद थे।
More Stories
मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए
लाहौर के एचिसन गुरुद्वारा साहिब में 80 वर्षों बाद सिख अरदास और शबद कीर्तन आयोजित
देहरादून में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी