देहरादून
सर्दियों के मौसम में आने वाला सिंघाड़ा (Health Benefits Of Singhara) एक ऐसा फल है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. सिंघाड़े को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है जैसे, कच्चा सिंघाड़ा, उबला, आटे के रूप में आदि. दरअसल सिंघाड़े को आयुर्वेद में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि सिंघाड़े में विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं, तो सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सिंघाड़ा खाने से होने वाले फायदे.
सिंघाड़ा खाने के फायदे- (Singhara Khane Ke Fayde)
1. कमजोरी-
शरीर की कमजोरी को दूर करने में मददगार है सिंघाड़े का सेवन. क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
2. थायरॉयड-
अगर आप थायरॉयड के मरीज हैं तो आपके लिए सिंघाड़े का सेवन वरदान से कम नहीं है. क्योंकि सिंघाड़े में मौजूद आयोडीन, मैग्नीज जैसे मिनरल्स थायरॉइड की रोकथाम में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
More Stories
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है