बांदा जिले के नरैनी में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। आनन-फानन चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर काम करने जा रहे थे। दुर्घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के छनिया पुरवा के पास हुई।
मृतकों में विजय बहादुर (29) पुत्र कमतू प्रजापति निवासी मोहन पुरवा अंश खलारी, मनोज उर्फ बउवा (24) पुत्र श्रीपाल निवासी धोबिन पुरवा अंश पुकारी, प्रभु दयाल (20) पुत्र बोगा निवासी मोहन पुरवा अंश पुकारी शामिल हैं। वहीं रामबाबू (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
More Stories
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालको को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार” के साथ वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की