केदारनाथ धाम में मौसम साफ होते ही हेली सेवा शुरू हो गई है। आज 18 यात्री हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वहीं, 48 लोग यात्री व स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर से वापस लौटे हैं
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धाम में आपदा के एक सप्ताह बाद बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी। लेकिन बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी। गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर खड़े रहे, लेकिन दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग मिली हैं। वहीं सीएम के निर्देश पर यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।
More Stories
चारधाम यात्राः परिवहन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 अप्रैल से हाईटेक चेक पोस्ट होंगे सक्रिय
पुलिस चेकिंग के दौरान हरियाणा का अंतरराज्यीय वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा*