देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से देर सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रावत जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलेंगे का भी सम्मान किया।
छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगा कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर देश का नाम रोशन करने की सीख देते हुए कहा कि सभी बच्चे हमारे देश और प्रदेश का भविष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी भावी पीढी के लिये एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारा देश आने वाले समय में दुनिया में अपनी पहचान बना सके।
More Stories
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है