मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।
देहरादून……..मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।
More Stories
चारधाम यात्राः परिवहन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 अप्रैल से हाईटेक चेक पोस्ट होंगे सक्रिय
पुलिस चेकिंग के दौरान हरियाणा का अंतरराज्यीय वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा*