देहरादून
*रेलवे स्टेशन के पास बनी पानी की टंकी में चढ़ गया था मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक*
*सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर युवक को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा नीचे*
*कोतवाली नगर*
दिनांक 07/07/2025 को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से लक्खी बाग चौकी को सूचना प्राप्त हुयी की रेलवे स्टेशन के सामने बारात घर के पास बनी पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ गया है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी लक्खीबाग मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर एक युवक, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था, पानी की टंकी के ऊपर चढ़ रखा था, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल टंकी की छत पर चढ़कर उक्त युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुये बामुश्किल पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र रामधन निवासी सोनीपत, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष बताया। युवक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर आस पास के लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अक्सर रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास के क्षेत्र में घूमता रहता है। पुलिस द्वारा उक्त युवक को उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।
More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”
दून पुस्तक महोत्सव 2026, देहरादून में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग किया।