देहरादून
प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयास के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री से मसूरी भिलाड़ू में बहुप्रतीक्षित खेल मैदान के लिए भी केंद्र का सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी उपस्थित रही।
More Stories
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है
मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए
लाहौर के एचिसन गुरुद्वारा साहिब में 80 वर्षों बाद सिख अरदास और शबद कीर्तन आयोजित