रुद्रप्रयाग
मरम्मत कार्य होने तक कुंड पुल से केवल दुपहिया ही वाहन होंगे संचालित
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड पुल की मरम्मत होने तक केवल दुपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे। पुल की मरम्मत होने तक वाहनों के वैकल्पिक आवागमन के लिए चुन्नी बैण्ड-कालीमठ गेट- गुप्तकाशी तथा गिवाणी गांव- मयाली – गुप्तकाशी वाले मोटर मार्ग का उपयोग किया किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते श्री केदारनाथ धाम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर स्थित कुंड पुल का ऐबेटमेन्ट (आधार) क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
More Stories
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की
मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के भाव को चरितार्थ करती दून पुलिस
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा