September 18, 2024

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

भारत जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर संयुक्त मोर्चा की सदस्यता कार्यशाला महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 


देहरादून

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी अतिथिगण एव कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया साथ ही यह बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के अनुसार पूरे देश भर में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं जिसके अंतर्गत आज महानगर देहरादून की संयुक्त मोर्चे की कार्यशाला है हम सभी कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह और हर्ष का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी की कार्य शैली के अनुसार प्रत्येक 6 वर्ष में सदस्यता कराई जाती है यह संगठन का महत्वपूर्ण पर्व है इसमें हम सब लोगों ने अपनी बढ़-चढ़ कर भूमिका निभानी है हम सभी मोर्चों की यह जिम्मेदारी है कि अपने मोर्चे के अनुसार आज प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार है हम सब लोगों ने अपनी अपनी कार्यशैली के अनुसार सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी का नियमानुसार सदस्य बनना है।

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय अजय कुमार जी उपस्थित हुए जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में आज ही के दिन सभी मोर्चों की सदस्यता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

हम सभी की भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलजुल कर प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष और उसकी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सब लोगों को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है यह हमारा सौभाग्य है कि इस संगठन पर्व को मनाते हुए हम लोग प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके घर-घर जाकर जहां पर भी लोगों से वार्तालाप करने का मौका मिले हमे सदस्य बनाने हैं इसके साथ ही हमे लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागृत करना है आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी की लहर है और प्रत्येक व्यक्ति कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का सदस्य भी बनना चाहता है बस हम लोगों को इतना करना है कि जागरूकता के साथ सदस्य बनाना है।

आज जो यह कार्यशाला हो रही है इस कार्यशाला में हम सदस्य किस प्रकार बनाएंगे इसकी कार्य नीति को लेते हुए हम सभी लोगों के पास जाएंगे और राष्ट्र का सबसे बड़े संगठन का सदस्य लोगों को बनाएंगे। जहां देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त भारत विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश भर के प्रत्येक व्यक्ति के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान पूरा होगा पिछले 10 वर्षों में देश नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा है नई तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में विकास की दृष्टि पर नई कीर्तिमान हमने स्थापित किए हैं वही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जीके नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और हम प्रदेश में भी लगातार जीतते आ रहे हैं।

कल 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा जी के द्वारा देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सदस्यता दिलाएंगे उसके पश्चात हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी को सदस्यता दिलाई जाएगी। तत्पश्चात यह सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश भर में जोर शोर के साथ आगे बढ़ेगा।

 

कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास जी के द्वारा भी सभी का अभिनंदन स्वागत किया गया साथ ही विधायक जी ने यह बताया कि हमारे विधानसभा भी इस अभियान में पूरे जोर-शोर के साथ लगने वाली है हमारा लक्ष्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराए और इस देश में भगवा झंडा के साथ भगवा सदस्यता भी प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त हो इसी कार्यशैली के साथ हम लोग अपनी विधानसभा के साथ पूरे प्रदेश भर में आगे रहेंगे।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कमली भट्ट भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी जिला सदस्यता प्रमुख रविंद्र वाल्मीकि सुरेंद्र राणा अर्चना बागड़ी श्रीमती विनोद उनियाल राजेंद्र ढिल्लों मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव नेगी देवेंद्र बिष्ट यासमीन आलम खान विशाल कुमार राकेश आर्या प्रदीप दुग्गल एवं समस्त मोर्चो के मण्डल अध्यक्ष महामंत्री गण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 


news

You may have missed