देहरादून
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर के अध्यक्ष श सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें कल दिनांक 23 जून को होने वाले कार्यक्रम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस के उपलक्ष में बैठक का आयोजन किया गया महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर अनिवार्य रूप से होना है जिसमें परम पूज्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का चित्र लगाकर पुष्पांजलि एवं गोष्टी का भी आयोजन किया जाना है और महानगर के सभी बूथों पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न करना है कल के दिन एक वृक्ष लगाने का भी पुनीत कार्य अवश्य करें ।
महानगर भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के उपलक्ष में संयोजक रतन सिंह चौहान सहसंयोजक राजेश कंबोज सदस्य विपिन खंडूरी बबलू बंसल को नामित किया।
बैठक में महानगर के मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
More Stories
मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन, आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
उत्तराखंड में पहली बार ईसीएचएस द्वारा एनए एवं एएलसी दवाओं की घर-घर आपूर्ति
एलकेडी मोटर मार्ग केे पुर्ननिर्माण के लिए रुपये 14.55 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी