देहरादून
धर्मपुर विधानसभा केदार नगर मंडल वार्ड 85 में एक उत्थान एक प्रयास स्वालंबन महिला समिति द्वारा निरंतर बेजुबान गौ माता एवं बेसहारा जीवो पर हमेशा निस्वार्थ भाव से काम करते है।
एक तरफ लोग गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना चाहते हैं दूसरी ओर जिनके परिवार आज तक गौ माता के दूध से पल रहा था जब गौ माता बुढ़ी एंव बीमार होती है तोउसे लावारिस छोड़ दिया जाता है, ऐसे कैसे हिंदू राष्ट्र एवं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे पाएंगे।
इसकी सूचना समिति की कोषाध्यक्ष हेमा परिहार जी को पूर्व सैनिक श्री दिनेश रावत जी ने दी भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन सिंह बिष्ट जी के सहयोग से गाय माता को गौशाला तक पहुंचाया गया जिसमें नगर निगम की समस्त टीम ने अपना पूरा सहयोग दिया। बारिश के समय में भी अपना भरपूर समय गौ माता को देने वाले लता सेमवाल, लक्ष्मी राठौर सुमन देवी, सुनीता तमांग ,सोबत रमोला, आलोक परमार जी,तुलसी देवी एवं क्षेत्र के कई लोगों का सहयोग मिला।
More Stories
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है