चमोली। बदरीनाथ से चमोली की तरफ आ रही कार विहरी के समीप बड़ा चाडा के पास अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। कार का आधा हिस्सा खाई की तरफ तथा आधा हिस्सा सड़क की तरफ था।
तभी कार चालक खाई में गिर गया। कार सवार महिला सुरक्षित है। दोनों पत्नी-पति महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के वक्त अचानक कार दरवाजा खुल गया और चालक अनूप खाई में गिर गए। उनकी पत्नी तृप्ति जो की गाड़ी में ही थी सुरक्षित हैं।
चालक अनूप का कोई पता नहीं चल पा रहा है। रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए एसडीआरएफ को सूचित किया गया है। थाना चमोली तथा चौकी पीपल कोठी द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।
More Stories
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की
मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के भाव को चरितार्थ करती दून पुलिस
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा