पंजाब
पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान
तरन तारन का कंवरनूर सिंह और अमृतसर का अनीश पांडे भारतीय वायु सेना के कमिशन्ड अफ़सर बने
अमन अरोड़ा द्वारा दोनों अफसरों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं

चंडीगढ़………पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) के 8वें कोर्स के दो कैडिटों ने भारतीय वायु सेना में कमिशन्ड अफ़सर के तौर पर शामिल होकर प्रदेश का नाम रौशन किया है।
इन दोनों कैडिटों को आज एयर फोर्स अकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) में हुई कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) उपरांत भारतीय वायु सेना में अफ़सर के तौर पर कमीशन दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस परेड का निरीक्षण एयर चीफ़ मार्शल वी. आर. चौधरी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एम., ए.डी.सी. द्वारा किया गया।
तरन तारन निवासी फ्लाईंग अफ़सर कंवरनूर सिंह फाइटर पायलट के तौर पर फ्लाईंग ब्रांच में शामिल होंगे, जबकि अमृतसर निवासी फ्लाईंग अफ़सर अनीश पांडे हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर फ्लाईंग ब्रांच में शामिल होंगे।
पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने दोनों कैडिटों को भारतीय वायु सेना के अधिकारी बनने पर बधाई दी और उनको सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बताया कि इन कैडिटों के कमिशन्ड अफ़सर बनने से महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के 160 पूर्व कैडिट भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अलग-अलग विंगों में कमिशन्ड अफ़सर के तौर पर शामिल हो चुके हैं, जिनमें 21 अफ़सर भारतीय वायु सेना, 121 अफ़सर भारतीय थल सेना और 18 अफ़सर भारतीय नौसेना में शामिल हुए हैं। इसके अलावा 69 पूर्व कैडिट तीनों सेवाओं में कमिशन्ड अफ़सर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के डायरेक्टर जनरल, मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. ने कैडिटों को कमिशन्ड अफ़सर बनने पर बधाई देते हुए उनको संस्था के निष्ठावान प्रतिनिधि और पंजाब के सपूत के तौर पर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
———-
More Stories
मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन, आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
उत्तराखंड में पहली बार ईसीएचएस द्वारा एनए एवं एएलसी दवाओं की घर-घर आपूर्ति
एलकेडी मोटर मार्ग केे पुर्ननिर्माण के लिए रुपये 14.55 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी