*मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए सांसद अनिल बलूनी को दिया निमंत्रण।*
नई दिल्ली
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा शीघ्र ही पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार भी प्रकट किया।
More Stories
प्रशासन गांव की ओरः न्याय पंचायत छिद्दरवाला में जिला प्रशासन ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुतला दहन”. _ मकवाना
नव वर्ष पर माननीय राज्यपाल का देहरादून कैंट स्थित मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट का दौरा