डॉ. मोहन भागवत आज ऋषिकेश आ रहे हैं। वह वीरभद्र स्थित माधव सेवा विश्राम सदन लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम शाम 4.00 बजे होगा।
आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत हरिद्वार तक ट्रेन से आएंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से उन्हें ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा। नवनिर्मित विश्राम सदन 120 कमरों का है। इसमें 430 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आरएसएस के बड़े कार्यकर्ताओं के साथ करीब 1500 मेहमान पहुंचेंगे।
पर्वतीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों और उनसे सटे राज्यों के जिन मरीजों को एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर एक सप्ताह बाद बुलाएंगे, वे मरीज और उनके तीमारदार माधव सेवा विश्राम सदन में रह सकेंगे। एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को एम्स की ओर एक फॉर्म भरकर दिया जाएगा। उसी फॉर्म के आधार पर तीमारदारों को रहने की सुविधा की जाएगी। यहां तीमारदारों को 10 रुपये में जलपान और 30 रुपये में भोजन मिलेगा।
More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”
दून पुस्तक महोत्सव 2026, देहरादून में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग किया।