देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित उदासीन कृष्ण आश्रम पहुंचकर ब्रज के प्रसिद्ध संत कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी और स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज के बीच इस दौरान गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। दोनों ने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर संवाद किया तथा मानव कल्याण के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन की महत्ता पर बल दिया। कैबिनेट मंत्री ने इस मुलाकात को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया और कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”
दून पुस्तक महोत्सव 2026, देहरादून में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव