हरिद्वार में गुरुवार देर रात शांतरशाह पुलिस चौकी के पास कांवड़ यात्रियों की बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पांच कांवड़ यात्री घायल हुए हैंं। घायलों को पुलिस द्वारा इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात 11 बजे चौकी शांतरशाह के नजदीक डाक कांवड़ ले जाते कांवड़ियों की दो मोटर साइकिल आमने सामने से टकरा गई। जिससे पांच कांवड़ यात्रियों को गंभीर चोट लग गई।
सभी घायल सुरक्षित
तत्काल थानाध्यक्ष खानपुर मनोहर रावत व चौकी प्रभारी शांतरशाह खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम व एसपीओ के साथ पहुंचे।
गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए थाना मोबाइल व निजी वाहन से निकट सूर्य देव अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जिनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उपचार मिलने पर किसी भी कांवड़ यात्री को जान का खतरा नहीं है।
More Stories
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की
मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के भाव को चरितार्थ करती दून पुलिस
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा