देहरादून
(सौरव मैठाणी है लोकगायक एवं महेश चंद्र है बांसुरी वादक)
उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने उत्तराखंड के ख्याति प्राप्त क्षेत्रीय लोकगायक एवं बांसुरी वादक अनेक पुरस्कारों से अलंकृत एवं देश-विदेश में उत्तराखंड की कला-संस्कृति का गौरव बढ़ाने वाले श्री सौरव मैठाणी जी गायक एवं श्री महेश चंद्र भट्ट जी बांसुरी वादक का देवभूमि विभूति सम्मान देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा और संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने लोक गायक सौरव मैठाणी को ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया व संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट और संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा और पंकज अग्रवाल ने बांसुरी वादक महेश चंद्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट और संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा ने लोक गायक सौरव मैठाणी को ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा और संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह व पंकज अग्रवाल ने बांसुरी वादक महेश चंद्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
लोक गायक सौरव मैठाणी ने कहा कि कलाकारो को इसी प्रकार अगर सम्मान मिलता रहता है तो कलाकारों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है व अन्य को भी प्रेरणा मिलती है।
लोक गायक सौरव मैठाणी ने उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों का धन्यवाद दिया।
बांसुरी वादक महेश चंद्र ने उत्तराखंड सामाजिक संस्थान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा देवभूमि विभूति सम्मान पाकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
More Stories
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: देहरादून 61वें संस्करण में फिटनेस, प्रकृति और सामुदायिक भावना की सुबह की सवारी करता है
मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए
लाहौर के एचिसन गुरुद्वारा साहिब में 80 वर्षों बाद सिख अरदास और शबद कीर्तन आयोजित