‘हर काम देश के नाम’
आरटी जेसीओ (केंद्रीय श्रेणी) और अग्निवीर श्रेणी के लिए रैली भर्ती 2024-25
पिथौरागढ़
एआरओ पिथौरागढ़ ने 28 नवंबर 2024 से 06 दिसंबर 2024 तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आरटी जेसीओ (केंद्रीय श्रेणी) और अग्निवीर श्रेणी भर्ती 2024-25 शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर लीं है।
भर्ती केवल ऑनलाइन सीईई 2024 के चयनित उम्मीदवारों के लिए है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए आरटी जेसीओ (केंद्रीय श्रेणी) की भर्ती और अग्निवीर श्रेणी में भर्ती पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के चयनित उम्मीदवारों के लिए है।
चयनित हुए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे दलालो व एजेंटों के शिकार न बनें क्योंकि भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया बेहद निष्पक्ष और पारदर्शी है।
More Stories
चारधाम यात्राः परिवहन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 अप्रैल से हाईटेक चेक पोस्ट होंगे सक्रिय
पुलिस चेकिंग के दौरान हरियाणा का अंतरराज्यीय वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा*