देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।
More Stories
भारतीय सेना ने ‘वॉइस ऑफ किन्नौर’ सामुदायिक रेडियो स्टेशन समर्पित किया
डोईवाला पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र हर्रावाला मे जागरण के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता व सरकारी कार्याे मे बाधा उत्पन्न करने वाले फरार चल रहे 01 वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार किया।
भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन आई आर डी टी सभागार में किया गया।